दुधि: बभनी के नधिरा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग, पांच घर जल गए, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस घटना में पांच भाइयों के घर जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की तीन घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद बुधवार की शाम साढ़े 5 बजे आग पर काबू पाया जा सका।जानकारी के अनुसार, आग नधिरा गांव निवासी तुलसी के घर में अचानक लगी।