पूर्णिया पूर्व: अमौर में 3 लाख का इनामी कुख्यात अपराधी मोहम्मद बाबर मुठभेड़ में मारा गया, पूर्णिया पुलिस और एसटीएफ की टीम ने किया कामयाब
पूर्णिया पुलिस ने रविवार की देर रात को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुठभेड़ में तीन लाख का इनामी अपराधी मोहम्मद बाबर को मार गिराया। रविवार देर रात्रि अमौर थाना से करीब दो किलोमीटर दूर एसटीएफ और पूर्णिया पुलिस की टीम के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें अपराधी बाबर को मार गिराया गया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया GMCH भेजा।