पूर्णिया पूर्व: NH-31 बेलौरी एमए फर्नीचर के समीप दो ट्रक की टक्कर में एक ट्रक चालक की हुई मौत
एनएच 31 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी बाईपास सड़क मार्ग पर एमए फर्नीचर के समीप रविवार की देर रात्रि दो ट्रक के बीच हुई टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गयी।घटना की जानकारी मिलते हीं मौके पर पहुँची मुफस्सिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।मामले में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनो ट्रक आगे पीछे चल रही थी।