देवरी: चतरो-खिजुरी मार्ग पर हरिरायडीह के पास सड़क दुर्घटना, युवक की मौत, एक बच्ची घायल
Deori, Giridih | Apr 4, 2026 चतरो-खिजुरी मुख्य मार्ग में देवरी थाना क्षेत्र के हरिरायडीह पास शुक्रवार रात हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी है. वहीं, दो वर्ष की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. बच्ची का एक. पैर टूट गया है. दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है. घटना के बाद 108 एंबुलेंस से युवक व बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी भेज दिया गया.