मऊरानीपुर: टिकरी गांव में कुएं में गिरा युवक, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन; सुबह SDRF ने शव किया बरामद
झांसी के मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम टिकरी में 32 वर्षीय युवक रामबाबू कुएं में गिर गया। सूचना पर पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिली। इसके बाद SDRF टीम ने शनिवार सुबह रेस्क्यू कर युवक का शव कुएं से बाहर निकाला। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।