पूर्णिया कॉलेज एवं जिला स्कूल में बनाये गये हैं बज्रगृह सह मतगणना केंद्र मे विधानसभा चुनाव मतदान कार्य की समाप्ति के बाद शुक्रवार 14 नवम्बर को मतगणना होगी.जिसको लेकर प्रशासन के द्वारा मतगणना की तैयारी अब अंतिम चरण में है.जिला प्रशासन के बुधवार को दोपहर के लगभग 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी सात विधानसभा सीटों के मतों की गिनती की जाएगी.