पत्थलगांव: सेवानिवृत्ति के दिन प्रधान पाठक वेदराम पैंकरा को मिला पीपीओ, बीईओ वेदानंद आर्य ने किया सम्मान
सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को समय पर पेंशन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में शिक्षा विभाग द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार की सुबह 11 बजे शासकीय प्राथमिक शाला कोइलारभद्रा में पदस्थ प्रधान पाठक वेदराम पैंकरा को उनके सेवानिवृत्ति दिवस पर ही पेंशन अदायगी आदेश (पीपीओ) सौंपा गया। जानकारी के अनुसार, संयुक्त संचालक शिक्षा संजय गुप्ता एवं जिला