झांसी: जेल चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, फिर फुटपाथ पर चढ़ी, एक की हालत गंभीर
Jhansi, Jhansi | Jul 29, 2026 झांसी के जेल चौराहे के पास बुधवार की दुपहर लगभग 4:30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की।