गोगरी: जमालपुर गौशाला परिसर में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, राधे-राधे के जयघोष से गूंजा वातावरण
गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के श्री गौशाला परिसर, जमालपुर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भागवत मित्र मंडली के तत्वावधान में आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान 2 जून से 8 जून तक प्रतिदिन संध्या 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि केरल से पधारे कथावाचक पंडित श्री राघवेंद