गोरखपुर: घंटाघर स्थित बंधू सिंह पार्क में बना रहे मल्टीलेवल पार्किंग व कंपलेक्स का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त
नगर निगम द्वारा घंटाघर इलाके में पार्किंग की समस्या के निदान के लिए बंधू सिंह पार्क में मल्टीलेवल पार्किंग व परिसर का निर्माण कराया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में 15 से 18 महीने का समय लगेगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सेगरवाल ने आज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को तयशुदा वक्त में काम पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।