कान्हाचट्टी: सरकारी चापानल में मोटर लगाकर निजी उपयोग, 20 परिवार परेशान
प्रखंड के चारु पंचायत अंतर्गत इस्लामपुर गांव में सरकारी चापानल में मोटर लगाकर निजी उपयोग करने से करीब 20 परिवारों को पानी की किल्लत हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार मोहम्मद वहीद ने चापानल में मोटर लगा रखी है, जिससे पानी गंदा आने लगा है और पानी की लेयर गिर गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले इस चापानल से 20 परिवार पानी पीते थे, लेकिन मोटर लगने के बाद पानी कम हो