गुण्डरदेही: गुण्डरदेही नगर के रेल्वे कॉलोनी में नाग साँप निकलने से मचा हड़कंप, सर्प प्रेमी ने किया रेस्क्यू
गुण्डरदेही नगर के रेल्वे कॉलोनी में नाग साँप निकलने से हड़कंप मच गया, बता दे की अभी बारिश का मौसम सुरु हो गया है और गर्मी और उमस में से साँप बिलो में से बाहर निकल रहे है, कई बार तो ख़तरनाक जहरीले साँप घरों में भी घुस जाते है, जिससे लोगो में भय का माहौल बन जाता है, नगर के रेल्वे स्टेशन कॉलोनी में बड़ा सा नाग साँप के दिखने से कॉलोनी वासियों में भय का मौहल बन गया था, जिसके बाद आस पास के लोगो ने इसकी जानकारी सर्प रेस्क्यू करने वालो को दी, जिसके बाद सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान में छोड़ा गया है,