जिले के 20 शातिर अपराधियों को किया गया #तड़ीपार
- डीएम के निर्देश पर एसपी ने की कार्रवाई, मचा हड़कम्प
- थानाध्यक्षों ने मुनादी कारकर आदेश कराया तामिल
#गाजीपुर जिले में लॉ एंड आर्डर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने सख्त रुख अख्यिार किया है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के आदेशानुसार जनपद में 20 शातिर अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए उनके खिलाफ ‘जिला बदर’ की कार्रवाई की गई। ढोल नगाड़े के साथ मुनादी कराते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया अंजाम दिया गया। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने व आम जनमानस में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में पुलिस द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा पारित आदेश 16 व 21 जुलाई को जनपद के कुल 20 शातिर अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों के विरूद्ध उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 2(बी) के अंतर्गत ‘गुंडा’ घोषित करते हुए, उक्त अधिनियम की धारा-3(1) के अंतर्गत 6 माह की अवधि के लिए जनपद की सीमा से तड़ीपार किया गया है । उक्त आदेश के अनुपालन में रविवार को जनपद के विभिन्न थाना प्रभारी द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत नामित शातिर अपराधियों के निवास स्थान पर जाकर ढोल, नगाडे़ के साथ मुनादी कराते हुए आदेश तामील कराया गया है । डीएम व एसपी ने जनपदवासियों से अपील है कि कोई भी व्यक्ति जो तड़ीपार हो उसे अपने यहां शरण न दें। आदेश का उल्लंघन करने पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी डॉ, ईरज राजा ने बताया कि जिला बदर की कार्रवाई को अनदेखा करने वाले चिन्ह्नित अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जो लोग ऐसे अपराधियों को शरण देंगे उनके ऊपर भी कठोर कार्रवाई की जायेगी।
#जिला बदर की कार्रवाई में शामिल अपराधी
राजदीप यादव पुत्र शिवशंकर यादव निवासी ग्राम तरांव थाना रामपुर मांझा, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय पुत्र स्व. राजेश पाण्डेय निवासी ग्राम कटरिया थाना करण्डा, शुभम राजभर पुत्र पंचम राजभर निवासी मरदह थाना मरदह, सलाम कुरैशी पुत्र वहीद कुरैशी निवासी राजापुर उर्फ आगापुर थाना सैदपुर, भीम साहनी पुत्र सुदर्शन साहनी निवासी मल्लाह टोली बहादुरगंज थाना कासिमाबाद, विद्यासागर राय पुत्र मारकण्डेय राय निवासी ग्राम सेमरा शिवराय का पुरा थाना मुहम्मदाबाद, शिवानन्द राय पुत्र मारकण्डेय राय निवासी ग्राम सेमरा शिवराय का पुरा थाना मुहम्मदाबाद , अच्छेलाल बिन्द पुत्र भगवान बिन्द निवासी ग्राम मीरनपुर सक्का थाना कोतवाली , दीपक बिन्द पुत्र वंशराज बिन्द निवासी ग्राम कासिमपुर थाना सुहवल, राकेश पुत्र नागेन्द्र बिन्द निवासी ग्राम कासिमाबाद थाना सुहवल, संदीप यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी ग्राम हरिबल्लमपुर थाला मुहम्मदाबाद, ओमप्रकाश यादव पुत्र अम्बिका यादव निवासी ग्राम हरिबल्लमपुर थाला मुहम्मदाबाद , संदीप यादव पुत्र दिनेश यादव निवासी ग्राम बसनियां थाना भांवरकोल, बबलू चौहान पुत्र जोगेन्द्र चौहान निवासी ग्राम हरिहरपुर थाना कोतवाली , सोनू यादव पुत्र राजेश यादव निवासी ग्राम गंगापुर थाना दुल्लहपुर , रविन्द्र यादव पुत्र पलटन यादव निवासी ग्राम गंगापुर थाना दुल्लहपुर , संजय यादव पुत्र कल्पनाथ यादव निवासी ग्राम तालगांव उर्फ मोलनापुर थाना भुड़कुड़ा, विनीत राय पुत्र शिवशंकर राय निवासी ग्राम हुडिया थाना सुहवल, आकाश राय पुत्र विनीत राय निवासी ग्राम हुडिया थाना सुहवल, तारकेश्वर राय उर्फ टुन्नू राय पुत्र शिवशंकर राय निवासी ग्राम बघोल थाना जंगीपुर
इनसेट
#सुहवल क्षेत्र में चार जिला बदर अपराधियों के गांव में हुई मुनादी
#जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में रविवार को सुहवल थाना पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ संबंधित गांवों में पहुंचकर मुनादी कराई और आरोपियों को तत्काल प्रभाव से जिला छोड़ने की उद्घोषणा की। पुलिस ने कासिमपुर और दुहियां गांव में ढोल-नगाड़े एवं सार्वजनिक उद्घोषणा के माध्यम से ग्रामीणों को अवगत कराया कि दीपक बिंद पुत्र वंशराज बिंद निवासी कासिमपुर तथा राकेश बिंद पुत्र नगेंद्र बिंद निवासी कासिमपुर को 26 जुलाई 2026 से छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। वहीं विनीत राय पुत्र शिवशंकर राय निवासी दुहियां एवं आकाश राय निवासी दुहियां को तीन माह के लिए जिला बदर किया गया है। सभी आरोपियों को तत्काल जनपद की सीमा छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। उद्घोषणा में स्पष्ट किया गया कि जिला बदर की अवधि के दौरान यदि संबंधित आरोपी जनपद की सीमा के भीतर कहीं भी पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध तत्काल कठोर दंडात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।