वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर अभियान चलाकर चुनार, अहरौरा और अदलहाट पुलिस ने आठ व्यक्तियों का शांति भंग में चालान कर दिया। जिसमें को चुनार कोतवाली ने चार अदलहाट ने दो और अहरौरा कोतवाली ने दो व्यक्तियों का शांति भंग में चालान किया है। सभी को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया था जहां से सभी को जमानत दे दी गई है।