बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के बरेली रेलवे जंक्शन के बाहर दबंगों ने महिला के साथ की छेड़खानी और मारपीट, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र बरेली रेलवे जंक्शन के बाहर दबंगों द्वारा एक महिला के साथ छेड़खानी की ।जिसका महिला ने विरोध किया तो दबंगों द्वारा महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है ।वहीं पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।