लोकसभा चुनाव के लिए होमगार्ड की बटालियन का मतदान हुआ। यहां पर सुबह से ही मतदान करने के लिए भारी संख्या में होमगार्ड उपस्थित हुए। वहीं मतदान को लेकर भारी पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया था। आपको बता दें कि मतदान को लेकर होमगार्ड उत्साहित दिखाई दिए और लंबी-लंबी लाइनों में सुबह से ही लगे हुए थे।