पटेल नगर के श्री आदर्श रामलीला सेवा भवन से बुधवार को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यमंत्री के अलावा समाजसेवी मनीष चौधरी, भीमसेन कंसल सहित अन्य अतिथियों के द्वारा भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं हनुमान की आरती की गई।