मनेर: शेरपुर-दिघवारा पुल निर्माण स्थल पर बदमाशों ने गार्ड के साथ मारपीट कर लोहा की समान की चोरी, गार्ड हुआ घायल
Maner, Patna | Jul 4, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर स्थित शेरपुर-दिघवारा पुल निर्माण स्थल पर बदमाशों ने गार्ड के साथ मारपीट करते हुए लोहे के सामान चोरी कर ले गए हैं। मारपीट के कारण गार्ड सिंटू कुमार घायल हो गया है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है।