वैशाली SP द्वारा हाजीपुर नगर थाना में अनुसंधानकर्तावार लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की वर्तमान स्थिति, अनुसंधान की प्रगति तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।