अरियरी प्रखंड क्षेत्र के डलहर गांव में गुरुवार–शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे शरारती तत्वों द्वारा एक किसान के बंगले में आग लगाए जाने की घटना सामने आई है। इस आगलगी में लगभग तीन लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार डलहर गांव निवासी सौहधर यादव रात करीब 10 बजे अपने बंगले में भैंस और बकरी बांधकर सोने चले गए थे।