जलालाबाद: सिकंदरपुर अफगान के विद्यालय के पास नगर पालिका ने डाला गंदा कूड़ा करकट, बदबू से स्कूली बच्चे परेशान #jansamasya
शाहजहांपुर जनपद के विकासखंड जलालाबाद की ग्राम पंचायत सिकंदरपुर अफगानान के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे की दीवार से लगे हुए स्थान पर मिट्टी की जगह पर सड़ा हुआ।कूड़ा डाले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध आक्रोश जताते हुए किया प्रदर्शन.