जहानाबाद: पुलिस केंद्र में चलाया गया स्वच्छता अभियान, पदाधिकारियों और कर्मियों ने की साफ-सफाई
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस केंद्र जहानाबाद में पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई का कार्य किया गया। इस संबंध में सोमवार दिन में करीब 10 बजे बातचीत के दौरान पदाधिकारियों ने कहा हमे अपने आसपास के जगहों पर हमेशा इस तरह का कार्यक्रम चलकर स्वच्छता को अपनाना चाहिए।