पीलीभीत: शाहगढ़ में मामूली विवाद के दौरान महिला पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से घायल
पीलीभीत माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव शाहगढ़ निवासी नत्थो देवी पत्नी राममूर्ति लाल ने सोमवार शाम करीब चार बजे घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला से बच्चों को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद उक्त महिला ने अपने परिजनों की मदद से नत्थो देवी पर डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।