पीलीभीत: गोमती उद्गम तीर्थ के विकास को मिली बड़ी सौगात, भक्तों ने जताया आभार
पूरनपुर विकासखंड क्षेत्र के गोमती उद्गम तीर्थ स्थल माधोटांडा के समग्र विकास के लिए जलशक्ति मंत्रालय से 56.88 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस बड़ी सौगात के लिए गोमती भक्तों एवं ग्रामीणों ने पीलीभीत के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद तथा पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान का आभार व्यक्त किया।