हुज़ूर: भोपाल में पेड़ बचाओ अभियान को श्रमिक संगठन का समर्थन, पेड़ों को बचाने14जून को शिवाजी नगर पहुंचेंगे श्रमिक और परमार समाज
Huzur, Bhopal | Jun 13, 2024 भोपाल में मंत्रियों और विधायकों के नए बंगले के लिए शिवाजी नगर में29 हजार पेड़ों को काटने का मामला तूल पकड़ने लगा है।भोजपाल जन कल्याण और विकास परिषद के बाद कर्मचारी और सामाजिक संगठन भी पेड़ काटने के खिलाफ मैदान में उतर आए हैं। इस मुहिम को बीएचईएल श्रमिक संगठन और परमार समाज ने भी समर्थन दे दिया है।