एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देश पर 14 से 23 दिसम्बर तक चल रहे ऑपरेशन जागृति अभियान फेज-05 के तहत पुलिस ने जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। टीम ने विद्यालयों व पंचायत घरों में महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को उनके अधिकार, साइबर हिंसा से बचाव, पोक्सो अधिनियम की जानकारी दी गई।