ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के समसपुर पतौना गाँव निवासी आलोक विश्वकर्मा ने पत्नी सुधा व तीन बच्चों को छोड़कर दुनिया को अलविदा कह दिया।उसने टीनशेड में साड़ी के सहारे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।बताया जा रहा है कि, प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र से उसकी बहन की शादी तय थी।सगाई टूटने से आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली।