महसी: दीवानपुरवा कोठार में छज्जा गिरने से युवती की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्तरपुर ग्राम पंचायत के दीवानपुरवा कोठार गांव निवासी सुमिरन पुत्र बृजलाल ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि मेरे घर पर मेरे साडू की 18 वर्षीय लड़की मंजू पुत्री गिरधारी निवासी अंबरपुर आई थी। शाम को मुख्य दरवाजे पर एक सीमेंट का छज्जा लगा था। जिस पर कपड़े उतार रही थी। कि दरवाजे का छज्जा ऊपर गिर गया।