बदायूं: गंगोरा गांव के पास बहन की शादी में आ रही बहन बाइक से गिरकर घायल हुई
Budaun, Budaun | Apr 19, 2026 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के टिकरी गांव की रहने वाली 29 वर्षीय सीमा पत्नी धर्मपाल अपने पति के साथ बाइक थाना उझानी क्षेत्र के बसोमा गांव में अपने मायके बहन की शादी में आई थी। वह अपने पति धर्मपाल व भांजे विवेक के साथ बाइक द्वारा उझानी खरीदारी करने जा रही थीं । तभी थाना क्षेत्र के गंगोरा गांव के पास बाइक पर बैठी सीमा गिरकर घायल हो गई।