सिसई: गुना टोली में पुआल के ढेर में लगी आग, दमकल गाड़ी ने आग पर पाया काबू
Sisai, Gumla | Jan 24, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के गुना टोली गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि गांव के दो पुआल के गांज में आग लग गई।यह घटना तब घटी जब एक शादी के मौके पर बच्चे पटाखे जला रहे थे और पटाखा छिटक कर पुआल के संपर्क में आया और तुरंत से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया,बाद में दमकल गाड़ी के सहयोग से आग में काबू पाया गया।