एटा: उम्मेदपुर में तेज आंधी और बारिश के चलते पेड़ गिरने से तीन जानवरों की हुई मौत
एटा थाना सकीट क्षेत्र के अंतर्गत गांव उम्मेदपुर में तेज आंधी बारिश के कारण एक पखाड का पेड़ टूट कर गिर गया जिसमें गांव के ही रहने वाले किसान अमित के जानवर भैंस गाय सहित तीन दब गए और तीनों की दर्दनाक मौत हो गई, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से पेड़ को हटवाया है फिलहाल किसान अमित का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।