झांसी: झांसी के इलाइट चौराहे पर खराब हुई स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बस, लगा लंबा जाम
Jhansi, Jhansi | Jul 8, 2026 शहर के सबसे व्यस्त इलाइट चौराहे पर उस समय यातायात व्यवस्था चरमरा गई, बुधवार की दोपहर 2 बजे जब स्मार्ट सिटी की एक इलेक्ट्रिक बस बीच सड़क में अचानक खराब हो गई। बस के खराब होते ही चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी देर तक जाम का सामना करना पड़ा। इलाइट चौराहे से गुजरने वाले चार पहिया वाहन, दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा जाम में फंस गए।