सेंट मैरीज स्कूल तरांव में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई पूर्व सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के विभिन्न विधाओं के नाटक, गीत व अन्य कार्यक्रम को देखा। पूर्व सांसद जोशी ने बच्चों को संबोधित किया और अनुशासन की सराहना की। पठन-पाठन की गुणवत्ता को भी सराहा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी रहे।