पलिया: पलिया नगर के नवीन मंडी समिति के अंदर एक टैंक में गिरा बछड़ा, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गौरक्षक दल के पदाधिकारी
पलिया नगर के नवीन मंडी समिति परिसर में एक बछड़ा टैंक में गिर गया। घटना की जानकारी नगर निवासी आशुतोष गुप्ता ने गौ रक्षक दल के पदाधिकारी चिंटू पुरी को दी। सूचना मिलते ही चिंटू पुरी अपनी टीम के सदस्य जय, सनी, नैतिक गुप्ता हैप्पी त्रिवेदी ओम मिश्रा और हर्ष शुक्ला के साथ मौके पर पहुंचे कड़ी मशक्कत के बाद बछड़े को निकाला बाहर।