लखनऊ के बक्शी का तालाब (बीकेटी) स्थित बरगदी में 4 मोहर्रम का पारंपरिक जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस की शुरुआत सैनुल हुसैन के घर से हुई, जिसमें शिया समुदाय के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। मातमी धुनों और ‘या हुसैन’ के नारों के बीच निकले जुलूस में एक आलम भी शामिल रहा।