फतेहाबाद के बाईपास रोड पर एक जेसीबी लदे हुए ट्रेलर ने विद्युत पोल में टक्कर मार दी। जिसके चलते विद्युत लाइन पूरी तरह छतीग्रस्त हो गई वहीं विद्युत उपकरण पोल से टूटकर सड़क पर जा गिरे। घटना की जानकारी पर फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई वहीं ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है