दुधि: बीजपुर में अज्ञात कारणों से कचरे में लगी आग, सीआईएसएफ के दमकल कर्मियों ने बुझाई आग
बीजपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर बाजार स्थित उत्तर पटरी पर सोमवार की रात्रि कचरे में एकाएक लगी आग ने विकराल रुप ले लिया। प्रचंड गर्मी में लगी आग का रोंद्र रुप देख अगल-बगल लगे झुगी झोपड़ी वाले लोगों में अफरा तफरी मच गई। इसी दरमियान किसी ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने एनटीपीसी प्रबंधन को सूचना देकर आगजनी की बात बताई।