मथुरा: मथुरा में आई आंधी से टीन शेड और ईंटें ताश के पत्तों की तरह उड़ गईं, दंपति हुए लहूलुहान, पति की मौत, पत्नी घायल
मथुरा में गुरुवार की रात आया भीषण आंधी-तूफान एक गरीब परिवार के लिए काल बन गया। यहाँ पड़ोसी के मकान की दूसरी मंजिल पर बनी टीन शेड और भारी-भरकम ईंटें हवा में ताश के पत्तों की तरह उड़कर पास के मकान में सो रहे दंपति पर जा गिरीं। इस दर्दनाक हादसे में एक सफाई कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।