राजगढ़ी: सिलाई बैंड भूस्खलन में लापता मजदूरों की खोजबीन के लिए सर्च अभियान जारी
सिलाई बैंड के पास गत रविवार को हुए भूस्खलन से उक्त स्थान पर नौ मजदूर लापता हो गए थे, जिसमें 2 मजदूरों के शव बरामद हुए जबकि 7 मजदूर अभी भी लापता हैं। घटना स्थल पर लापता मजदूरों की खोज के लिए एनडीआरएफ,एसडीआरएफ,पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें आज भी युद्धस्तर पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है।