योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के बलुआ भवानीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या पांच स्थित पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को खेल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नरकटियागंज विधायक संजय पाण्डेय उपस्थित हुए। दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने फीता काटकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया।