बदायूं: उझानी की मानकपुर पुलिया के पास टीवीएस एंजेंसी के ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 10, 2026 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के बिरिया डांडा गांव का रहने वाला 25 वर्षीय मोनू पुत्र सुरेशचंद्र समूह का काम करता था। वह बाइक द्धारा सहसवान से अपने घर जा रहा था। तभी थाना उझानी क्षेत्र के मानकपुर पुलिया टीवीएस एजेंसी के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार मोनू की मौत हो गई। एम्बुलेंस मोनू को उझानी सीएचसी लेकर पहुंची ।