बिरसा: झामूल विद्यालय में शिक्षकों की कमी, सरपंच ने उठाए सवाल
Birsa, Balaghat | Jun 21, 2026 बिरसा विकासखंड के झामूल के माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में छात्र संख्या पर्याप्त होने के बावजूद अधिकांश शैक्षणिक कार्य अतिथि शिक्षकों के भरोसे संचालित किया जा रहा है। इस स्थिति पर चिंता जताते हुए ग्राम पंचायत के सरपंच गौतरिया मरावी ने रविवार लगभग प्रातः 10 बजे शिक्षा विभाग से सवाल कि