अनूपगढ़ में गौरव पथ का निर्माण कार्य काफी लंबे समय से रुका हुआ था। स्थानीय लोगों द्वारा पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत करवाया गया था मगर फिर भी गौरवपथ का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ था।एसडीएम सुरेश राव ने शनिवार शाम 6बजे बताया कि विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कड़े निर्देश देने के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ।