चकिया: डुहीसुही में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
चकिया डुहीसुही में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन शनिवार शामv05 बजे सम्पन्न हुआ । इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। शोभायात्रा ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया और समाज में समानता व भाईचारे को बढ़ावा देने की बात कही।