चंदवारा: चंदवारा के खाड़ी पंचायत सचिवालय में एसआईआर को लेकर बैठक आयोजित, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश
चंदवारा प्रखंड अंतर्गत खाड़ी पंचायत सचिवालय के सभागार में शनिवार को 1 बजे एसआईआर से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा हुई