राजगीर: राजगीर जू सफारी में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली का संदेश दिया गया
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजगीर जू सफारी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार की सुबह 11:30 बजे के करीब किया गया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।कार्यक्रम का शुभारंभ जू सफारी के निदेशक श्री रामसुंदर एम. द्वारा पौधारोपण से हुआ।