राजगीर: राजगीर बाजार में सीटी मैनेजर सुजीत कुमार ने छापा मारकर पॉलिथीन किया बरामद
अनुमंडल मुख्यालय राजगीर के बाजार में सोमवार की दोपहर 3:30 बजे के करीब पॉलिथीन के खिलाफ विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई नगर परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान के तहत की गयी है। छापामारी का नेतृत्व सिटी मैनेजर सुजीत कुमार ने किया है। उन्होंने टीम के साथ मिलकर बाजार क्षेत्र में दुकानों और ठेलों की जांच की। इस दौरान कई दुकानों पर प्रति