नानपारा: नानपारा पुलिस ने रूपईडीहा रेलवे क्रॉसिंग से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, चोरी का सामान बरामद
बहराइच पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नानपारा राजा बाजार चौकी इंचार्ज राम गोविंद वर्मा ने रूपईडीहा रेलवे क्रॉसिंग से अभियुक्त इमरोज़ उर्फ गुड्डू निवासी कहरान टोला को गिरफ्तार किया है अभियुक्त के पास से नानपारा के श्री सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर से चोरी किए गए शिवलिंग और घंटी बरामद किया है विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के लिए रवाना किया गया।