नानपारा: बलहा ब्लाक परिसर में योग शिविर का आयोजन, तहसील से स्कूल तक स्वस्थ रहने का दिया गया संदेश
बलहा ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में सभी अधीनस्थ कर्मचारियों ने योग किया वहीं सरस्वती शिशु मंदिर में भी प्राचार्य सहित बच्चों ने विभिन्न प्रकार का योग किया इस दौरान बच्चों को योग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया सुबह उठकर योग करने से शरीर निरोगी रहता है योग शिविर में अभिभावक बच्चों तथा अधीनस्थ कर्मचारी मौजूद रहे।