मोतिहारी: जिले में कुख्यात अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस ने तैयार किया प्रारूप, 150 हाल के केस चिन्हित
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले में सनसनीखेज मामले और कुख्यात अपराधियों को सजा दिलाने का प्रारूप तैयार किया गया है। जिसके तहत कूल 150 केस चिन्हित किए गए है। अधिकतर केस हाल में घटित हुए है । पुलिस के पास मजबूत साक्ष्य है। हाल में हुए विवेक सिंह हत्याकांड, डुमरियाघाट बैंक कर्मी हत्याकांड जैसे कांडों को भी शामिल किया गया है। जिन्हें सजा दिलाई जायेगी।